30-11-20-1
आज राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति राजस्थान के तत्वाधान में राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति की जयपुर ग्रामीण की टीम ने कुमावत समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन श्री बंदे के बालाजी सामूहिक विवाह सम्मेलन भवन में रखा गया जिसमें आदरणीय पशुपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री महोदय श्रीमान जोराराम जी कुमावत, विधायक महोदय श्री डूंगाराम जी ग़ेदर, माटी कला बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रहलाद जी टांक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सुरेंद्र जी लाम्बा, फुलेरा के लाडले पूर्व विधायक निर्मल जी कुमावत, युवाशक्ति के प्रदेशाध्यक्ष रतन जी नांदोलिया , लादू राम जी, टीकम जी, राजेंद्र जी राजोरिया,मुरली धर बातरा, राजूराम जी, कुमावत समाज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, आसपास की ग्राम पंचायत के सरपंच एवं होनहार समाज की प्रतिभाएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे ।
600 से ऊपर प्रतिभाओं का सम्मान आज के इस समारोह में किया गया। आज का आयोजन काबिले तारीफ था जहां ऐसे आयोजन में बैठने के लिए कुर्सियां कम पड़ जाए तो निश्चित ही वह समारोह सफल रहा है और इस सफल आयोजन की पूरी प्रदेश टीम की ओर से जयपुर ग्रामीण ओर दूदू के जिला अध्यक्ष अमर चंद्र जी ओर ओमप्रकाश जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवीलाल राजोरा को हार्दिक बधाई।।