एक परिचय
कुमावत युवा शक्ति
राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति जो राजस्थान सहकारिता अधिनियम के तहत् वर्ष 2016 में पंजीकृत है। संस्थान का पंजीकरण कुमावत समाज के सजक प्रहरियों के मार्गदर्शन में पालनहार भगवान ब्रह्मा की नगरी पुष्कर में किया गया। इसके रजिस्ट्रार प्रथम कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश देवतवाल को बनाया गया।
युवाशक्ति में सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष का होता है और चुनाव सर्व सम्मति से उपस्थित सदस्यों के बहुमत के आधार के समर्थन प्रत्येक दो वर्ष में आम सभा में किया जाता है।
संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को जागरूक करना और जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन करना है।